UP Home Guard Bharti 2025: तैयार हो जाइए क्योंकि यूपी में होने जा रही 25,000 पदों पर होमगार्ड की भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

UP Home Guard Bharti 2025: हाल ही में उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग की भर्ती संपन्न हुई है| जिसमें 60000 से भी अधिक पदों पर लोगों को भर्ती किया गया है| इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से यह चर्चा तेज हो गई है कि होमगार्ड की जल्द से जल्द भर्ती कराई जाएगी| जिसमें बताया जा रहा है कि लगभग 25000 पदों के लिए होमगार्ड की भर्ती जारी होगी | इस बार काफी बड़े पैमाने पर उत्तर प्रदेश में होमगार्ड की भर्ती होने जा रही है जिसके लिए एक बोर्ड गठन किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया को बड़ी ही ईमानदारी के साथ पूरा किया जाएगा|

जिन बच्चों ने वर्तमान समय में दसवीं पास कर रखी होगी वह होमगार्ड की भर्ती के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं l फिलहाल इस भारती का प्रस्ताव शासन द्वारा भेज दिया गया है जिसके लिए इस भर्ती पर विचार चल रहा है|आपको बता दें कि जब भी होमगार्ड की भर्ती जारी होगी तो इसे जल्द से जल्द पूरी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा और इसके लिए आपका फिजिकल, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट काफी जल्दी हो जाएगा| इसके बाद आपको फाइनल मेरिट में शामिल कर लिया जाएगा और नौकरी मिल जाएगी|

बोर्ड गठित होते ही शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

जिहा सरकार द्वारा यह हमेशा से माना गया है कि कोई भी परीक्षा हो वह बड़ी ईमानदारी और सफलता के साथ पूरी होनी चाहिए| इसलिए जिस तरीके से उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिए एक बेहतर बोर्ड का गठन किया गया और इस भारती को सफलतापूर्वक ईमानदारी के साथ कराया गया| इस प्रकार उत्तर प्रदेश में होमगार्ड की भर्ती भी करने की तैयारी चल रही है और इसके लिए एक अलग से बोर्ड गठित किया जाएगा| जो इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को पूरा करेगा|

जैसे ही इस बोर्ड का गठन हो जाता है तो उसके बाद होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा| इसके बाद से बड़े पैमाने पर ऑनलाइन आवेदन भी लिए जाएंगे| आपको बता दें कि इस बार होमगार्ड की भर्ती लगभग 25000 पदों पर होने जा रही है| जिसमें 18 से 45 वर्ष के विद्यार्थी अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं|

काफी बड़ी संख्या में फॉर्म भरने की संभावना

जी हां आपको बता दें कि जिस तरीके से उत्तर प्रदेश पुलिस भारती के लिए 60 लाख से अधिक फॉर्म विद्यार्थियों द्वारा भरे गए थे| उम्मीद है कि इस प्रकार होमगार्ड की भर्ती में भी विद्यार्थियों द्वारा काफी बड़े पैमाने पर आवेदन किया जाएगा| क्योंकि लंबे समय से होमगार्ड की भर्ती नहीं कराई गई थी| जिस वजह से काफी लोग इसका इंतजार कर रहे हैं| ऐसे में इस बार होमगार्ड की भर्ती में काफी ज्यादा फार्म विद्यार्थियों द्वारा भरे जाएंगे| जिसकी वजह से एक दूसरे के साथ मुकाबला भी काफी तगड़ा होगा|

25000 पदों के लिए इस दिन जारी होगा विज्ञापन

आपको यह पोस्ट देखते ही यह मन मे यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिरकार होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन कब तक जारी हो सकता है| तो अगर नोटिफिकेशन के बारे में बात कर लिया जाए| तो होमगार्ड भर्ती का जो नोटिफिकेशन है| वह जून अथवा जुलाई तक आने की संभावना है| क्योंकि इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जब तक टीम गठित नहीं हो जाती है, तब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाएगा| लेकिन उम्मीद है कि अगले 1 से 2 महीने के भीतर इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो जाए| क्योंकि प्रदेश में काफी अधिक पदों पर होमगार्ड के पद खाली हैं| जिसे सरकार भरने की सोच रही है|

Leave a Comment